आज हम सब कंप्यूटर और इंटरनेट के एक ऐसे युग में जी रहे हैं जहां हम कंप्यूटर और इंटरनेट पर निर्भर हो चुके हैं। आज सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का नॉलेज होना आवश्यक हो चुका है। जिन्हें कंप्यूटर का बिल्कुल भी नॉलेज नहीं है या फिर सिर्फ बेसिक नॉलेज है उनके लिए ADCA कोर्स (ADCA Test in Hindi) सबसे अच्छा विकल्प है। इसकी ऑनलाइन टेस्ट (ADCA Online Test in Hindi) देकर सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं।
In this Article
ADCA क्या है? (What is ADCA Computer Course in Hindi)
ADCA यानी एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन (ADCA full form) हाई लेवल डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें कंप्यूटर एप्लिकेशन और आईटी संबंधित कौशल सीखाया जाता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने बेसिक कंप्यूटर नॉलेज को आगे बढ़ाना चाहते हैं और आईटी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना चाहते हैं।
इस कोर्स में बिजनेस, एजुकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रभावी ढंग से उपयोग करना सीखाया जाता है।
और पढ़े : ADCA कोर्स क्या है? फायदे और नौकरिया
ADCA कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है? (What is Covered in ADCA Course)
1. कंप्यूटर की बेसिक जानकारी
जिन्हें कंप्यूटर का बिल्कुल भी नॉलेज नहीं है उन्हें कंप्यूटर का इस्तेमाल करना, यह कैसे काम करता है, इसके कंपोनेंट्स, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है?, टाइपिंग, इंटरनेट कनेक्ट करना इत्यादि सीखाया जाता है।
2. MS Office
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में Word, Excel, PowerPoint के जरिए सभी टास्क कंप्यूटर के जरिए किए जा सकते हैं। आज सभी इंडस्ट्रीज में MS Office का इस्तेमाल किया जाता है।
3. Tally और Accounting
Tally के जरिए किसी भी बिजनेस का अकाउंट मैंटेन किया जा सकता है। यह एक अकाउंटि सॉफ्टवेयर है। जिसके जरिए फायनांस रिपोर्ट, बिजनेस पर्फोर्मेंस को एनलाइज किया जा सकता है।
4. इंटरनेट और नेटवर्किंग
आज किसी भी इंडस्ट्री या बिजनेस की जानकारी देश-विदेश में पहुंचाने के लिए ऑनलाइन प्रेजेन्स जरूरी है और ऑनलाइन प्रेजेन्स को अपडेट करने के लिए इंटरनेट जरूरी हो गया है।
5. HTML, CSS और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज रूल्स और कमांड होते हैं जिसके जरिए कंप्यूटर समझ सके ऐसे निर्देश लिखने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से सॉफ्टवेयर प्रोग्राम तैयार किए जा सकते हैं।
6. Graphic Design
किसी भी सोशल मीडिया को आकर्षक बनाने के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग का नॉलेज जरूरी है। सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा पैम्फलेट, कार्ड, लॉगो डिजाइन करने के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग जरूरी है।
ADCA ऑनलाइन टेस्ट का महत्व (Importance of ADCA Online Test in Hindi)
- ADCA ऑनलाइन टेस्ट की मदद से किसी भी केंडिडेट के कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज से लेकर उसके एडवांस नॉलेज का असेसमेंट किया जा सकता है।
- इतना नहीं ऑनलाइन टेस्ट देने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। जो आपको अपनी नौकरी में प्रमोशन के लिए मदद कर सकता है।
- MS Office, इंटरनेट, ग्राफिक डिजाइनिंग की कुशलता के जरिए नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
ADCA ऑनलाइन टेस्ट कैसे दें? (How to Take ADCA Online Test in Hindi)
ACDA ऑनलाइन टेस्ट के लिए आपको कई विकल्प मिल जाते हैं। कई जाने-माने इंस्टीट्यूट भी ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा देते हैं। ऑनलाइन कोर्स करने के बाद सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए भी ऑनलाइन टेस्ट देना आवश्यक है।
ऑनलाइन टेस्ट में आपको कोर्स से संबंधित MCQ पूछे जाते हैं, जिसे आपको निश्चित समय में पूरा करना होता है।
50 Important Questions for ADCA Online Test
👉 भाग 1: कंप्यूटर बेसिक्स (Computer Basics)
Q1. कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?
Ans कंप्यूटर का फुल फॉर्म – कॉमन ऑपरेटेड मशीन है।
Q2. CPU का फुल फॉर्म क्या होता है?
Ans CPU का फुल फॉर्म है – सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट।
Q3. RAM और ROM में क्या अंतर है?
Ans RAM और ROM दोनों ही कंप्यूटर की मेमोरी होती है। RAM कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होती है जबकि ROM कंप्यूटर की बिल्ट इन मेमोरी होती है।
Q4. कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होते हैं?
Ans कंप्यूटर के की-बोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, हार्ड ड्राइव, CPU हार्डवेयर है जबकि ऑपरेटिंग सिस्टम, वर्ड प्रोसेसर को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।
Q5. कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं?
Ans कंप्यूटर के प्रकार – एनालॉग कंप्यूटर, डिजिटल कंप्यूटर, हाइब्रिड कंप्यूटर हैं।
Q6. ऑपरेटिंग सिस्टम का क्या कार्य होता है?
Ans ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर होता है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को मैनेज करता है।
Q7. वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का उदाहरण दें।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, Open office Writer, Word Perfect, WPS Office इत्यादि वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर के उदाहरण है।
Q8. BIOS का पूरा नाम क्या है?
Ans BIOS का पूरा नाम – Basic Input Output System है।
Q9. नेटवर्किंग में LAN और WAN का क्या मतलब होता है?
Ans एक हीं फ्लोर पर कनेक्ट किए गए कंप्यूटर के नेटवर्क को LAN (Local Area Network) कहा जाता है जबकि विभिन्न भू-भागों के बीच फैले नेटवर्क को WAN (Wide Area Network) कहा जाता है।
Q10. कंप्यूटर वायरस क्या होता है?
Ans कंप्यूटर वाइरस एक ऐसा प्रोग्राम होता है जो कंप्यूटर की महत्वपूर्ण फाइलों और डाटा को नुक़सान पहुंचाता है।
👉 भाग 2: MS Office (Word, Excel, PowerPoint)
Q1. MS Word में Ctrl + B किस लिए उपयोग किया जाता है?
Ans MS Word में सिलेक्टेड टेक्स्ट को Bold करने के लिए Ctrl + B का उपयोग किया जाता है।
Q2. Excel में SUM फंक्शन का उपयोग कैसे किया जाता है?
Ans Excel में SUM फंक्शन का उपयोग करने के लिए =SUM(जिसका टोटल करना हो उन संख्या के Cell को ऐड करें) और फिर एंटर दबाएं।
Q3. MS PowerPoint में स्लाइड शो शुरू करने की शॉर्टकट की क्या है?
Ans MS PowerPoint में स्लाइड शो शुरू करने की शॉर्टकट की Shift + F5 है।
Q4. Excel में Pivot Table का क्या उपयोग है?
Ans Excel में Pivot Table की मदद से डाटा को एनलाइज, समराइज कर सकते हैं और रिपोर्ट भी तैयार कर सकते हैं।
Q5. MS Word में Page Layout ऑप्शन का क्या कार्य है?
Ans पेज के कॉन्टेंट को अरेंज करने के लिए, मार्जिन और साइज को ठीक करने के लिए Page Layout का उपयोग किया जाता है।
Q7. MS Excel में Chart कैसे बनाते हैं?
Ans Chart बनाने के लिए Excel में उन डाटा को सिलेक्ट करें जिसके लिए आप चार्ट बनाना चाहते हैं। जिसके बाद टैब इंसर्ट करें और चार्ट का टाइप सिलेक्ट करें। फिर उसमें आप अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं।
Q8. MS PowerPoint में Animation और Transition में क्या अंतर है?
Ans MS PowerPoint में किसी भी स्लाइड के एलिमेंट पर Animation लगाया जाता है, जबकि Transition स्लाइड बदलने पर लगाया जाता है।
Q9. MS Word में Table कैसे Insert करें?
Ans MS Word में Table बनाने के लिए सबसे पहले Insert टैब पर जाएं और वहां से Tablet ऑप्शन सिलेक्ट करें।
Q10. Excel में VLOOKUP और HLOOKUP फंक्शन क्या होते हैं?
Ans Excel में VLOOKUP कॉलम में मानों की खोज करता है जबकि HLOOKUP रॉ में मानो की खोज करता है।
Q11. MS PowerPoint में Hyperlink कैसे जोड़ते हैं?
Ans सबसे पहले वो टेक्स्ट, शेप या पिक्चर को सिलेक्ट करें जिसमें आप Hyperlink जोड़ना चाहते हैं, फिर Insert टैब में जाएं और Hyperlink सिलेक्ट करें।
👉 भाग 3: Tally और Accounting
Q1. Tally में Ledger और Voucher क्या होते हैं?
Ans Tally में Ledger का मतलब खाता बही और Voucher का मतलब लेन-देन का रिकॉर्ड होता है।
Q2. Tally में Contra Entry का क्या अर्थ है?
Ans Tally में किसी भी लेन-देन में नकदी और बैंक खाते शामिल होते हैं तो उसे Contra Entry कहा जाता है।
Q3. GST का फुल फॉर्म क्या होता है?
Ans GST का फुल फॉर्म – Goods and Services Tax होता है।
Q4. Tally में Balance Sheet कैसे चेक करें?
Ans Tally में Balance Sheet चेक करने के लिए Alt+G दबाएं, फिर Balance Sheet सिलेक्ट करें और एंटर दबाएं।
Q5. अकाउंटिंग में Debit और Credit में क्या अंतर है?
Ans अकाउंटिंग में Debit मतलब खाते में पैसे आना और Credit मतलब किसी के खाते में पैसे जाना होता हैं।
Q6. Tally में Stock Item और Stock Group का क्या कार्य है?
Ans Tally में Stock Item मतलब कंपनी द्वारा बनाए जाने वाली प्रोडक्ट और Stock Group मतलब स्टॉक आइटम का गृप होता है।
Q7. Profit & Loss Account का क्या महत्व है?
Ans Profit & Loss Account किसी कंपनी की आय, लाभ, खर्च और नुकसान की जानकारी देता है।
Q8. Voucher Entry कितने प्रकार की होती हैं?
Ans Voucher Entry दो प्रकार की होती है – अकाउंटिंग और इन्वेंटरी।
Q9. Tally में Trial Balance क्या दर्शाता है?
Ans Tally में Trial Balance सभी खाता बही खातों के शेष की लिस्ट दर्शाता है।
Q10, Tally में multi-Currency कैसे सेट करें?
Ans Tally में Multi Currency सेट करने के लिए Alt+G दबाएं, Create Master सिलेक्ट करें और फिर Currency सिलेक्ट करें और एंटर दबाएं।
👉 भाग 4: इंटरनेट और नेटवर्किंग
Q1. IP Address क्या होता है?
Ans IP (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एक खास नंबर होता है जो इंटरनेट से कनेक्ट सभी डिवाइस को दिया जाता है।
Q2. HTTP और HTTPS में क्या अंतर है?
Ans HTTP असुरक्षित वेबसाइट और वेबपेज होते हैं, जिसे आसानी से हैक किया जा सकता है, जबकि सुरक्षित होते हैं, इन वेबसाइट और वेबपेज को हैक नहीं कर सकता।
Q3. VPN क्या होता है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है?
Ans VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) ऐसी टेक्निक है जिससे आपके डिवाइस और इंटरनेट के बीच सिक्योर्ड कनेक्शन बनाता है, जिससे किसी भी यूजर की पहचान छिपाई जा सकती है।
Q4. Domain Name System (DNS) क्या है?
Ans Domain Name System एक ऐसी इंटरनेट सुविधा है जो डोमेन नेम को IP एड्रेस में बदल देता है।
Q5. WiFi और LAN में क्या अंतर है?
Ans Wifi के जरिए बिना वायर के कई डिवाइस को एक साथ इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं, जबकि LAN में केबल के जरिए डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है।
Q6. Cloud Computing क्या होता है?
Ans Cloud Computing एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए डाटा और प्रोग्राम को इंटरनेट पर स्टोर और एक्सेस किया जाता है।
Q7. Firewall क्या कार्य करता है?
Ans Firewall नेटवर्क या सिस्टम से अनधिकृत पहुंच को रोकने का कार्य करता है।
Q8. MAC Address क्या होता है?
Ans MAC Address 12 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो सभी डिवाइस को अलग-अलग पहचान प्रदान करता है।
Q9. Internet Protocol कितने प्रकार के होते हैं?
Ans Internet Protocol दो प्रकार के होते हैं – IPv4 और IPv6।
Q10. Bandwidth क्या होता है?
Bandwidth शब्द का इस्तेमाल इंटरनेट के संदर्भ में किया जाता है, यह ये दर्शाता है कि कितना डाटा निश्चित समय में ट्रांसमिट किया जा सकता है।
👉 भाग 5: HTML, CSS और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
Q1. HTML का पूरा नाम क्या है?
Ans HTML का पूरा नाम Hyper Text Markup Language है।
Q2. HTML में <h1> टैग किस लिए उपयोग किया जाता है?
Ans वेबपेज के हेडर या हेडिंग के लिए <h1> टैग का उपयोग किया जाता है।
Q3. CSS का उपयोग क्यों किया जाता है?
Ans CSS का उपयोग वेबसाइट के एलिमेंट को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है।
Q4. JavaScript और Python में क्या अंतर है?
Ans JavaScript और Python दोनों ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिससे JavaScript वेबसाइट और एप्लिकेशन के फ्रंट-एंड और बैक एंड के लिए है जबकि Python वेब एप्लिकेशन के बैंक एंड के लिए इस्तेमाल की जाती है।
Q5. HTML में Table कैसे बनाते हैं?
Ans HTML में Table बनाने के लिए <table> टैग का इस्तेमाल किया जाता है।
Q6. CSS में Flexbox क्या होता है?
Ans CSS में One Dimensional Layout के लिए Flexbox का उपयोग किया जाता है।
ADCA ऑनलाइन टेस्ट के लिए बेस्ट वेबसाइट्स (Best Websites for ADCA Online test in Hindi)
👇👇
- आज ही विजिट करे : Click here
- आज ही विजिट करे : Click here
अगर आप भी ADCA Course सिखने के बाद कंप्यूटर फील्ड फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते तोह आज ही पटना का सबसे सर्वोतम ADCA Training इंस्टिट्यूट BCIT WORLD में आज ही अपना डेमो फिक्स करे ।
निष्कर्ष
ADCA कोर्स के जरिए नौकरी के कई अवसर प्राप्त होते हैं, इतना ही नहीं प्रमोशन की संभावना भी बढ़ जाती है। आजकल सब कुछ ऑनलाइन हो गया है, ऐसे में अगर आप भी ADCA की ऑनलाइन टेस्ट (ADCA Online Test in Hindi) के जरिए सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन (ADCA Test in Hindi) कई विकल्प मिल जाएंगे।